अस्थमा के मरीजों को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए?

अस्थमा के मरीजों को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए?

सेहतराग टीम

बदलते मौसम और टेक्नोलॉजी के दौर में हमे कई ऐसे रोग से सामना करना पड़ रहा है जो काफी दिखने में सामान्य होते हैं लेकिन अगर इस पर समय से ध्यान ना दिया जाए तो वो खतरनाक रूप ले लेते हैं। उन्हीं में एक है अस्थमा, जिसके मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती चली जा रही है। इसके मरीजों की संख्या के बढ़ने के कई कारण है उनमें से सबसे ज्यादा सामन्य बढ़ता पॉल्युशन है। लगातार बढ़ रही गंदगी लोगों को ऐसी खतरनाक बीमारी अपने गिरफ्त में ले रहा है।

पढ़ें- सात्विक आहार क्या है, वज़न घटाने और इम्यूनिटी बढ़ाने में कैसे मदद करता है?

ये बीमारी काफी खतरनाक है क्योंकि इस बीमारी में लोगों को सांस लेने में काफी तकलीफ आती है। पहले लोगों को खांसी और जुकाम जैसी समस्या होती है। उसके बाद धीरे-धीरे ये बढ़ते हुए सांस फूलने तक पहुंच जाती है। ऐसी स्थिति में लोग क्या करें और क्या ना करें ये उनके लिए सबसे बड़ा सवाल होता है। तो आज हम आपको बताएंगे कि अस्थमा के समय रोगी अपना ख्याल कैसे रखें। सबसे पहले तो उन्हें अपने खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है। लोग ज्यादा से ज्यादा फल फ्रूट्स का सेवन करें। लेकिन ध्यान रखें कि ऐसा फूड्स ना खा ले जो अस्थमा को और भी बढ़ा दें। जी हां क्योंकि कई ऐसे फूड्स है जो अस्थमा के मरीजों के लिए काफी नुकसानदायक होते है। तो आइए जानते है पहले कि अस्थमा के समय में किन चीजों का सेवन मरीजों को करना चाहिए-

अस्थमा के मरीज करें इन चीजों का सेवन (Healthy Foods for Asthma Patient in Hindi):

अस्थमा के मरीजों को ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जिसमे भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट के गुण के साथ-साथ विटामिन ई, सी , कैरोटीन पाया जाता है। जो शरीर में कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स को रोकने में मदद करते हैं। जिसके कारण आपको फेफड़ों में होने वाली जलन और दर्द में भी आराम मिलता है।

विटामिन डी

सूर्य की रोशनी से बेहतर विटामिन डी आपको कही नहीं मिल सकती है। इसके लिए आप सुबह-सुबह आधा से एक घंटा धूप में जरूर बैठे। इसके अलावा आप सालमन, अंडे, गाय का दूध, संतरे का जूस, गाजर आदि  का सेवन कर सकते हैं।

ड्राई फूट्स

ड्राई फूट्स में भरपूर मात्रा में विटामिन ई के अलावा इसमें टोकोफेरॉल नामक तत्व होता है जो अस्थमा के कारण होने वाली खांसी और घरघराहट को कम करने में मदद करते हैं। इसलिए अपनी डाइट में  बादाम, अखरोटकद्दू के बीज, सूरजमुखी के बीज के  साथ-साथ  ब्रोकली आदि शामिल करें।

मछली

मछली में भरपूर मात्रा में ओमेगा 3 पाया जाता है जोकि अस्थमा के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद है।

खरबूज

विटामिन सी एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो मुक्त कणों से लड़कर फेफड़ों को हेल्दी रखने में मदद करता है। 

अस्थमा के मरीज न करें इन चीजों का सेवन (Asthma Patient Should Avoid These Foods in Hindi):

अधिक नमक का सेवन

कई शोधों में यह बात सामने आई है कि अधिक नमक का सेवन करने से अस्थमा की समस्या बढ़ जाती हैं। 

पनीर और मशरूम

अगर आपको फंगस से एनर्जी हैं तो पनीर और मशरूम का सेवन बिल्कुल भी न करें। इससे अस्थमा की समस्या अधिक बढ़ सकती है।

प्रोसेस्ड फूड

पैक्ड फूड, प्रोसेस्ड फूड का सेवन करने से अस्थमा की बीमारी तेजी से बढ़ सकती हैं। इसलिए इन चीजों से दूरी बनाना आपके लिए बेहतर है।   

एल्कोहाल का सेवन

आपको बता दें कि कई शराब और बियर में सल्फाइट्स मिलाए जाते हैं। जिससे कि यह काफी समय तक खराब न हो। वहीं यह सल्फाइट्स अस्थमा के रोगियों के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।

फास्ट फूड का न करें सेवन

ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार जिन लोगों अधिक मात्रा में फास्ट फूड का सेवन करते हैं। उनमें 37  प्रतिशत तक अधिक अस्थमा का खतरा रहता है। क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में संतृप्त वसा पाया जाता है। जो आपके इम्यूनिटी को कमजोर कर देता है।

 

इसे भी पढ़ें-

अगर दोपहर में सोते हैं तो जान लीजिए इसका नुकसान

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।